श्री करुणा बिहारीं जी के अष्टम ब्याहुला महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
- सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में ज्ञान की अमृत वर्षा करतीं निकुंज कामरा।
सहारनपुर। करुणा बिहारीं मन्दिर में श्री करुणा बिहारीं जी का अष्टम ब्याहुला महोत्सव आज श्रद्धा व भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम स्वामी मंगला नन्द जी महाराज के सानिध्य व संचालन में सम्पन्न हुआ, जिसमें देर रात्रि तक भक्ति रस की गूंज बनी रही।
गोपाल नगर, नुमाइश कैम्प स्थित महोत्सव का शुभारंभ स्वामी मंगला नन्द महाराज, बाबा गोपाल दास महाराज, बाई उपासना पुरी (नंगली मन्दिर), महामंडलेश्वर धिरजानंद महाराज, महामंडलेश्वर अनिल कृष्ण कौदण्ड महाराज, बाई जी (दयाल मन्दिर), साध्वी दीदी (विवेक कुटीर, रणजीत नगर), श्रीमती सरला माता (पीठाधीश्वर, ज्योति मन्दिर), हितेश, भारत भूषण (उत्तम दास डेरा), आशीष (देवपुरम, बाबा लाल दयाल मन्दिर) व भागवताचार्य उद्धव कौदण्ड सहित अन्य संत-महापुरुषों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर दूल्हा-दुल्हन रूप में सजे श्री करुणा बिहारीं सरकार एवं श्री राधा रानी जी को 56 भोग अर्पित किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।
प्रसिद्ध भजन गायिका निकुंज कामरा ने “मन चल वृंदावन चलिए, सांवरे को लाली के हवाले करो, काली कमली वाला मेरा यार है, दुल्हन प्यारी राधा रानी, हरि नाम नहीं तो जीना क्या सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर हजारों भक्त देर रात तक झूमते रहे। पूरा पंडाल जय श्री करुणा बिहारी सरकार और राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में सभी अतिथियों, संतों व सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
