शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज विभाग में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज विभाग में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 30-04-2026 दिन बृहस्पतिवार को स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज विभाग में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कनिष्ठ छात्रों द्वारा फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग के छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। अनेक खेलों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों ने फेयरवेल पार्टी को यादगार बनाया। इसमें कविता, भाषण जैसे कार्यक्रम शामिल रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह एवं डॉ. नवीन कुमार, अनिल जोशी, व अन्य शिक्षकगण ने मां सरस्वती व बाबू विजेंद्र कुमार जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. नवीन कुमार ने शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह का स्वागत कर की। तत्पश्चात डॉ. नवीन कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया और सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों एवं सभी छात्र एवं छात्राओं को अनेक शुभकामनाएं दी। कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने अपने प्रेरणादायक शब्दों में छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और सदैव संस्थान का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्नातकोत्तर की छात्राएँ मनीषा, मोनिका, तनीशा, ज्योति और रिवंशी ने कविता पाठ और भाषणों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बनाया। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में सभी वरिष्ठ छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका अंशिका अग्रवाल ने सभी सम्मानित अतिथियों एवं छात्रों का धन्यवाद प्रकट किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी संकाय सदस्यों का विशेष योगदान रहा जिनमे, डॉ. विश्वास सैनी, डॉ. रणविजय, वाई.पी मलिक, रितु शर्मा, सुमित शर्मा, अब्दुल्ला खान, आयुषी अग्रवाल, अंबिका गर्ग, तनवीर, अजमत आदि शिक्षकगण शामिल रहे। ।

Leave a Reply