पुलिस ने दो बाईक चोरो को गिरफतार कर उनके कब्जे से चोरी की चार बाईक बरामद की

पुलिस ने दो बाईक चोरो को गिरफतार कर उनके कब्जे से चोरी की चार बाईक बरामद की
पत्रकारो को बाईक चोरी के राजफाश की जानकारी देती सीओ

नकुड 1 मई इंद्रेश। कोतवाली पुलिस ने दो बाईक चोर गिरफतार कर उनके कब्जे से चोरी की चार बाईक बरामद की है। पुलिस ने बाईक चोरों को जेल भेज दिया है।

अप्रैल माह मे ही कोतवाली क्षेत्र मे विभिन्न स्थानो से चार बाईक चोरी हुई थी। जिससे पुलिस पर बाईक चोंरो को गिरफतार करने का भारी दबाव था। पुलिस क्षेत्राधिकारी रूचि गुप्ता ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रंेस मे बताया कि मुखबिर की सूचना पर नयागांव रोड पर थानाध्यक्ष सुरेंश कुमार , उपनिरिक्षक राकेश शर्मा, व रविंद्र धाम के अलावा वतन पंवार , विनित चैधरी, विकास व पारूल चैधरी की टीम ने दो युवकों ंको गिरफतार किया है।

गिरफतार किये गये युवकों में रोहित पुत्र सतीश व राहुल पुत्र पहलसिंह शामिल है। उन्होंने क्षेत्र मे हुई बाईक चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने गिरफतार दोनो युवको की निशानदेही पर चार बाईक बरामद की है। बरामद बाईक नकुड क्षेत्र से ही चोरी की गयी थी। जो जयवीरसिंह नितिन कुमार , अंकित कुमार व रविंद्र की बतायी जा रही है। इन चारों की बाईक अप्रैल माह में ही कस्बे के विभिन्न स्थानों से चेारी की गयी थी। जिनकी रिपोर्ट पिडितों ने थाने मे दर्ज करायी थी।

पुलिस हिरासत मे आरोपी व बरामद बाईक

एक माह मे चार बाईक चोरी होने से पुलिस पर काफी दबाव था। पंुलिस लगातार चोरी की इन घटनाआंे का राजफाश करने के काम पर लगी थी। जिसे अब जाकर सफलता मिली। पुलिस ने दोनो आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply