हरदोई के संमबीम स्कूल की घटना दुर्भाग्यपूर्ण कड़े शब्दों में की निंदा

हरदोई के संमबीम स्कूल की घटना दुर्भाग्यपूर्ण कड़े शब्दों में की निंदा
  • सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते शिक्षक नेता।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ डॉ अशोक मलिक ने कहा की मान्यता प्राप्त स्कूलों का सरकार और आम जनता ने परीक्षा परिणाम नहीं देखा और किताबों को लेकर हंगामा किया जा रहा है। सरकार के पास एनसीईआरटी की किताबों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।

62 फुटा रोड के दुन पब्लिक स्कूल में बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक मलिक ने कहा कि सरकारी स्कूलों जो मात्र 10ः बच्चा पढ़ रहे हैं, उनकी पूर्ति हो नहीं पा रही  नए सत्र का महीना व्यतीत हो गया है। बाजार में एनसीईआरटी की किताबें बड़ी मुश्किल से ब्लैक में मिल पाती है उसकी ओर किसी का ध्यान नहीं है। हरदोई के सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा लिखना दुर्भाग्यपूर्ण है। सनबीम स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा लिखवाने की शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की कड़े शब्दों में निंदा की गई।

इस अवसर पर बैठक को जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा कोषाध्यक्ष वीरेंद्र पवार अमजद अली एडवोकेट, महामंत्री अरविंद शर्मा, प्रभारी धनंजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष अशोक सैनी, उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, उपाध्यक्ष केपी सिंह, महानगर अध्यक्ष अजय सिंह रावत, महानगर प्रभारी गय्यूर आलम, महामंत्री हंस कुमार, संगठन मंत्री मुजाहिद नदीम आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply