• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Election 2022: स्‍वामी प्रसाद पर हमले के बाद ब‍िफरीं संघमित्रा, कहा-पहले पार्टी धर्म निभाया, अब पुत्री धर्म

  • March 2, 2022
UP Election 2022: स्‍वामी प्रसाद पर हमले के बाद ब‍िफरीं संघमित्रा, कहा-पहले पार्टी धर्म निभाया, अब पुत्री धर्म
  • UP Election 2022 बदायूं की भाजपा सांसद ने फाजिलनगर से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद का किया खुला समर्थन। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में भी जताई आस्था कहा जिले के नेताओं का काला चिट्ठा खोलूंगी। मंगलवार को हुए घटनाक्रम के बाद संघमित्रा ने फेसबुक लाइव के माध्यम से अपनी बात रखी।

लखनऊ। पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के सपाई होने के बाद भाजपा सांसद डा. संघमित्रा मौर्य अब दो नावों पर सवारी करती दिख रहीं। मंगलवार को कुशीनगर जिले की फाजिलनगर सीट से प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमले का आरोप लगाते हुए वह मुखर हो गईं। कहा कि अब तक पार्टी धर्म निभाते हुए कहा था कि उनके चुनाव प्रचार में नहीं जाऊंगी। इस घटनाक्रम के बाद कहती हूं कि फाजिलनगर की जनता उनका साथ दे। बेटी होने का धर्म निभा रही हूं। भाजपा नेतृत्व में आस्था है इसलिए जिले के नेताओं का काला चिट्ठा वहां तक पहुंचाऊंगी।

jagran

मंगलवार को हुए घटनाक्रम के बाद डा. संघमित्रा ने फेसबुक लाइव के माध्यम से अपनी बात रखी। कहा कि पिता के रोड शो पर हमला करने वाले भाजपा प्रत्याशी व नेताओं पर कार्रवाई होनी चाहिए। हमले की जानकारी मिली तो कुशीनगर से फाजिलनगर जाते समय बेवली बाजार में मुझे भी घेरा। अभद्रता करने वाले लोग शीर्ष नेतृत्व की सुनने वाले नहीं हैं। समय-समय पर मुझे प्रताडि़त करने वालों के विरुद्ध अब कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि मैंने कहा था कि पिता के प्रचार में नहीं जाऊंगी मगर, अब कहती हूं कि फाजिलनगर की जनता स्वामी प्रसाद का साथ दे।

jagran

मैं भाजपाई हूं : बोलीं, मैं भाजपा की कार्यकर्ता हूं। मैं भाजपा की सांसद हूं और बनी रहूंगी। मुझे किसी की सलाह की जरूरत नहीं है। बदायूं की जनता के वोट से चुनकर मैं संसद में गई, किसी की दया²ष्टि वाली सांसद नहीं हूं। न पार्टी से इस्तीफा दूंगी न सांसदी से।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुझ पर भी क‍िया हमला : सांसद संघमित्रा 

सांसद संघमित्रा ने पत्रकारों को बताया क‍ि यह हमला  पिता जी नहीं कह रहे हैं। यह सड़क पर दिखाई दे रहा है। गाड़ियां तोड़ी गई हैं। लोगों के सिर से खून बह रहा है। कहा, जो भारतीय जनता पार्टी दंगा और शांतिमुक्त प्रदेश की बात करती है। आज उसी के प्रत्याशी ने हमारे पिता पर हमला किया है। उन्‍होंने कहा, मैं आज खुलेआम यहां पर कहती हूं कि फाजिलनगर की जनता 3 मार्च को ऐसे हुड़दंगियों को सबक सिखाएगी और स्वामी जी को भारी मतों से विजयी बनाकर उनकी दबंगई को उनके घर में बंद करवाएगी।

jagran

कहा, जब मुझे कुशीनगर में पता चला कि पिता जी पर हमला हुआ तो मैं आ रही थी तो पीछे बाजार में हमें भी घेरा गया और जब वहां पर पुलिस पहुंची है तो 5 गाड़ियों की फोर्स हमें बचाकर लाई है। वहां पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने एक महिला को भी घेरा जो खुद बीजेपी की सांसद है। इसलिए मैं फाजिलनगर की जनता से कहती हूं कि इस बार स्वामी का साथ।

जिले के नेताओं पर कहा : डा. संघमित्रा मौर्य बात तो फाजिलनगर की कर रही थीं लेकिन, बीच में बदायूं के नेताओं पर निशाना साधना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि अब राजनीति का असली मजा आएगा। पहले किसी के खिलाफ नहीं बोलती थीं। अब पिता की लगाम नहीं होगी, भाजपा में स्वतंत्र रूप से काम करूंगी। अभी तक बदायूं में खेला होता रहा, उसे शीर्ष नेतृत्व के सामने रखूंगी। वर्ष 2019 और जिला पंचायत के चुनाव में पार्टी नेताओं ने जो किया, इस चुनाव में जो हुआ, उसके साक्ष्य शीर्ष नेतृत्व को दिखाऊंगी।

संघमित्रा पर पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर होगी कार्रवाई : कुशीनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि भाजपा सांसद संघमित्रा अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में प्रचार कर रही हैं, इसकी सूचना शीर्ष नेतृत्व को पहले ही दे दी गई थी। पिता की हार देखकर वह अनर्गल बयान दे रही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं पर उनका आरोप पूरी तरह से मिथ्या है। पिता को जीत दिलाने के लिए वह यह सब कर रही हैं। इससे पार्टी और मतदाताओं पर कोई फर्क पडऩे नहीं वाला है। पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर उन पर कार्रवाई जरूर होगी।

 

 

Post navigation

Prev
Next
‘इंटरनेशनल डंका…’, ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान

‘इंटरनेशनल डंका…’, ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान

  • October 17, 2026
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या

अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या

  • October 17, 2026
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- ‘हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन…’

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- ‘हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन…’

  • October 16, 2026
पति को मारकर सांप से कटवाने वाली महिला और उसके बॉयफ्रेंड को फांसी की सजा, मेरठ में दो दिन में दूसरी बार बड़ी सजा का ऐलान

पति को मारकर सांप से कटवाने वाली महिला और उसके बॉयफ्रेंड को फांसी की सजा, मेरठ में दो दिन में दूसरी बार बड़ी सजा का ऐलान

  • October 16, 2026
‘SSR का उल्टा RSS…’ अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल

‘SSR का उल्टा RSS…’ अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल

  • October 16, 2026
‘ये लोग…’ नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार

‘ये लोग…’ नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार

  • October 16, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘इंटरनेशनल डंका…’, ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान October 17, 2026
  • अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या October 17, 2026
  • ‘हिंदुस्तान की सरकार…’, आधी रात हिरासत से छूटने के बाद नेहा बोरा का पहला बयान October 17, 2026
  • राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- ‘हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन…’ October 16, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय के डीन प्रो. डॉ. रणजीत सिंह को मिलेगा ‘फार्मा रत्न’ सम्मान October 16, 2026
  • योगासन प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का शानदार प्रदर्शन, मानव सैनी और अनंत पुंडीर ने जीता स्वर्ण October 16, 2026
  • आशुतोष रामलीला समिति ने 350 जरूरतमंदों को कराया नि:शुल्क भोजन October 16, 2026
  • शाकुंभरी विश्वविद्यालय की अनूठी पहल: अब विद्यार्थी बेझिझक साझा कर सकेंगे अपनी चिंताएं October 16, 2026
  • रामलीला मंचन: धू-धू कर जली रावण की सोने की लंका, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजे मैदान October 16, 2026
  • नौवें दिन भी जारी रहा आशा कार्यकत्रियों का धरना, 30 हजार मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग October 16, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021