निगम चुनाव में धांधली के खिलाफ युइंकाइयों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

निगम चुनाव में धांधली के खिलाफ युइंकाइयों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में जिला मुख्यालय पर नारेबाजी करते युवक कांग्रेस कार्यकर्ता।

सहारनपुर। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा की गई धांधली के विरोध में जिला मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मेयर का चुनाव पुन: कराए जाने की मांग की।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत युवक कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्र हुए तथा चंडीगढ़ में मेयर के चुनाव में की गई धांधली के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली व युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा ने कहा कि जिस तरह से चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या करके अपना मेयर बनाया है, वह लोकतंत्र की हत्या और जनमानस की भावनाओं का चीर हरण है जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा व पूर्व पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू ने कहा कि जिस प्रकार चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में जिस व्यक्ति को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। वह चंडीगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष रह चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र का चीर हरण करने के लिए ही इस व्यक्ति को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। उनका कहना था कि जिस प्रकार वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डाले गए बैलट पेपर पर स्याही लगाकर गलत तरीके से अवैध घोषित किया गया है। कांग्रेस व आप गठबंधन के पास 20 वोट थे। जबकि भाजपा व उसके सहयोगी दलों के पास केवल 16 वोट थे। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव के इतिहास में पहली बार लोकतंत्र की हत्या करके कांग्रेस व आप के आठ वोट अमान्य घोषित कर दिए गए।

प्रदर्शनकारियों में रामपुर मनिहारान विधानसभा अध्यक्ष संदीप डाबरे, गंगोह विस अध्यक्ष अब्दुल कादिर, बेहट विस अध्यक्ष रजत काम्बोज, जोनी बिरला, सचिन, योगेश, विशाल, सतीश, रामशरण, नरेंद्र शर्मा, मधु सहगल, मुनीष सहगल, राजीव बतरा, जादोराम गुप्ता, रवि, हरिओम मिश्रा, धर्मपाल जोशी, प्रमोद, प्रभजीत सिंह, नसीब खान, राकेश वर्मा, सखावत अली खान, हरपाल सिंह समेत भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे