नकुड़ विधायक के नेतृत्व में ग्राम रानीपुर बरसी के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

नकुड़ विधायक के नेतृत्व में ग्राम रानीपुर बरसी के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में प्रशासनिक से मुलाकात करते विधायक मुकेश चैधरी एवं ग्रामीण।

सहारनपुर। नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रानीपुर बरसी के किसानों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर हरियाणा के भूमाफियाओं से उनकी जमीन मुक्त कराने की मांग की। नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के रानीपुर बरसी के ग्रामीण क्षेत्रीय विधायक मुकेश चैधरी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने एडीएमई को ज्ञापन सौंपकर बताया कि हरियाणा के जिला करनाल के ग्राम चंद्रा व इंद्री के भूमाफिया किस्म के लोगों ने हम गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा के भूमाफियाओं द्वारा हमारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के कारण हमें भारी नुकसान एवं मानसिक तनाव से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों इस सम्बंध में तहसील एवं जिला प्रशासन को कई बार लिखित सूचना देकर कार्यवाही की मांग की है परंतु अभी तक जिला प्रशासन द्वारा हमारी कोई मदद नहीं की गई है। पीड़ित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की कि उनकी जमीन को हरियाणा के भूमाफियाओं से मुक्त कराकर उन्हें कब्जा दिलाया जाए तथा भविष्य में वे दोबारा इस तरह का काम न करें इसके मद्देनजर उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में संजीव कुमार, लोतीराम शर्मा, प्रधान पति अरविंद कुमार, सतीश शर्मा, पदम सिंह, नीटू सैनी, चेतराम कश्यप, चंद्रपाल कश्यप, ओमसिंह, सुरेंद्र, रामपाल, महेंद्र, वहीद व राकेश शामिल रहे।

Leave a Reply