पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि
- सहारनपुर में राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेसजन।
सहारपपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर काग्रेंस कार्यकर्ताओें ने उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
महानगर कार्यालय पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन कर उन्हंे भावभीनी श्रद्वाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, पूर्व विधायक सुरेन्द्र कपिल ने कहा कि स्व. राजीव गांधी जी ने देश को आधुनिक सोच, तकनीकी विकास और युवाओं को नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने कंप्यूटर क्रांति, दूरसंचार व्यवस्था और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके कारण आज भारत विश्व स्तर पर नई पहचान बना पाया है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त पूर्व जिला अध्यक्ष मुजफ्फर अली पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, जिला सेवादल अध्यक्ष इमरान कुरेशी ने भी अपने विचार सभा में रखें।
इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी हरिओम मिश्रा, अमरदीप जैन, इकराम खान, नीरज कपिल, पीसीसी सदस्य धर्मपाल जोशी, महानगर महासचिव मयंक शर्मा महानगर सेवादल अध्यक्ष अनुज शर्मा, अक्षय चैधरी, मनोज शर्मा नगर सचिव विपिन शर्मा, अमित राठौर, बरकत अंसारी, पंकज सैनी युनुस अंसारी रवि कुमार आदि वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला कांग्रेस मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस दौरान प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने श्रीलंका शांति प्रयासों का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता काजी शौकत हुसैन, आरिफ खान, वरुण शर्मा, अक्षय कुमार चैधरी, इमरान कुरैशी, मुनेश सहगल, अनुज शर्मा, कुणाल शांडिल्य, अमरदीप जैन, मनोज आर्य, बिटू चैधरी, गालिब चैधरी, प्रभजीत सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
