देवबंद दारूल उलूम की जांच कराने की मांग को प्रदर्शन

देवबंद दारूल उलूम की जांच कराने की मांग को प्रदर्शन
  • सहारनपुर में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता।

सहारनपुर। देवबंद स्थित दारुल उलूम परिसर में कथित प्राचीन शिव मंदिर की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग को लेकर आज हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया इस दौरान उन्होंने सांसद दिख रहा हसन के प्रति भी अपनी नाराजगी जताई।

आज हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे और सांसद इकरा हसन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस के प्रति उनके व्यवहार की जमकर आलोचना की। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि देवबंद स्थित दारुल उलूम परिसर में लगभग 14 फुट की गहराई पर प्राचीन शिव मंदिर दबा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए संगठन न्यायालय के माध्यम से प्रशासनिक स्तर पर निष्पक्ष जांच की मांग भी करेगा।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जांच प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शियां निष्पक्ष रखने के लिए पुरातत्व विभाग एवं संबंधी विभाग टीम वैज्ञानिक तरीके से सर्व करें। इस दौरान श्रद्धा राजपूत, शारदा राजपूत, सागर, राधे गुप्ता, रणजीत चैहान, दीपक गुप्ता, इंद्रजीत चैहान, गौरव, कपिल, विकास, कुनाल, विशाल धीमान, रवि सेन, यश, सरदार चरण सिंह, राजू कश्यप, शुभम काम्बोज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply