जनगणना 2027 अभियान के तहत जनपद में आज से की गई स्वजनगणना अभियान की शुरूआत

जनगणना 2027 अभियान के तहत जनपद में आज से की गई स्वजनगणना अभियान की शुरूआत
सहारनपुर में स्वजनगणना अभियान की शुरूआत करते मंडलायुक्त।

सहारनपुर। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना उत्तर प्रदेश में 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक निर्धारित है। इसी के तहत आज से जनपद सहारनपुर में स्वयं ऑनलाइन स्वगणना अभियान की शुरूआत की गयी।

जनगणना अधिकारियों द्वारा घर-घर की गणना से पहले, नागरिकों को 15 दिनांे की स्व-गणना (एसई) की चरण 7 मई से 21 मई 2026 तक निर्धारित है। दिनांक 07 मई 2026 को राजस्व एवं प्रशासनध्जनप्रतिनिधि दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम, नगर विधायक राजीव गुम्बर, नकुड़ विधाायक मुकेश चैधरी, रामपुर मनिहारान विधायक देवेन्द्र निम, महापौर डॉ अजय कुमार, अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वयं ऑनलाईन स्व-गणना की गयी।

इसी प्रकार मंडलायुक्त डा. रूपेश कुमार, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहारनपुर द्वारा स्वयं ऑनलाइन स्वगणना कर अभियान की शुरूआत की गयी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों एवं कलेक्ट्रेट, एवं समस्त तहसीलों के अधिकारीगण व कर्मचारीगण ने भी स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना की गयी।

Leave a Reply