अपनी जानकारी सबमिट कर महापौर ने किया स्व-गणना का शुभारंभ

अपनी जानकारी सबमिट कर महापौर ने किया स्व-गणना का शुभारंभ
  • सहारनपुर में अपने मोबाइल पर स्व-गणना फॉर्म सफलता पूर्वक सबमिट होने की सूचना दर्शाते हुए महापौर डॉ. अजय कुमार।

सहारनपुर। महानगर के प्रथम नागरिक/महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज अपने निवास पर अपने मोबाइल से अपने परिवार के सम्बंध में जानकारी सबमिट कर डिजीटल स्वगणना-2027 का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से उत्साह के साथ इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनगणना के अंतर्गत दी गयी जानकारी के आधार पर ही सरकार सही व ठोस योजनाएं बनाती और क्रियान्वित करती है। नगर निगम के अपर नगरायुक्त/ नगर जनगणना अधिकारी मृत्युंजय ने बताया कि स्व-गणना का कार्य आज 7 मई से शुरु होकर 21 मई 2026 तक चलेगा। आज महापौर डॉ. अजय कुमार ने अपने परिवार के सम्बंध में ऑनलाइन सूचनाएं भरकर स्व-गणना का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि स्व-गणना करना बहुत आसान है। केवल आठ स्टेप अपने मोबाइल में स्व-गणना करने वाले व्यक्ति को लेने है। इसके बाद मोबाइल स्क्रीन पर ही एक मैसेज आयेगा कि आपका स्व-गणना फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो गया है। साथ ही एक स्व-गणना आईडी मिलेगी, जिसे संभालकर रखना है। उन्होंने बताया कि जब जनगणना कर्मचारी घर आए तो उन्हें ये स्व-गणना आईडी दिखानी होगी, दोबारा कुछ नहीं भरना होगा। नगर जनगणना अधिकारी ने बताया कि  स्व-गणना के दौरान दी गयी जानकारी गोपनीय रहेगी।

Leave a Reply