किताबों व अमान्य स्कूलों को आधार बनाकर हो रहे शोषण नहीं करेंगे बर्दाश्त: डा. अशोक
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक मलिक ने कहा की मान्यता प्राप्त स्कूलों का सरकार और आम जनता ने परीक्षा परिणाम नहीं देखा और किताबों को लेकर हंगामा किया जा रहा, जबकि राष्ट्र निर्माण में निजी स्कूलों की अहम भूमिका है।
कम्बोह के पुल स्थित एक स्कूल में बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक मलिक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसी भी सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं का हाईस्कूल इंटर का परिणाम में कोई स्थान नहीं है। मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने ही उच्च संस्थानों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर परचम लहराया है। राष्ट्र निर्माण में निजी स्कूलों की अहम भूमिका है, यह किसी को नहीं दिखाई दे रहा कि आज का बच्चा ही कल का भविष्य है।
जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, प्रदेश सचिव अमजद अली एडवोकेट, प्रदेश महामंत्री अरविंद शर्मा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र पवार ने कहा कि 9 मई को वार्षिक अधिवेशन में घंटाघर स्थित एक होटल में संगठन के होने वाले विस्तार एवं वार्षिक समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
बैठक को प्रभारी धनंजय शर्मा, महानगर अध्यक्ष अजय सिंह रावत, महानगर प्रभारी गययूर आलम, उस्मान थानवी, फरीद अहमद वजाहत, शरीफ मोहम्मद, शादाब, नूर अहमद, मुजाहिद, नदीम, सलमान थानवी, मसरूर, मिर्जा राशिद, जावेद, महामंत्री अरविंद शर्मा, उपाध्यक्ष केपी सिंह, महामंत्री हंस कुमार, संगठन मंत्री मुजाहिद, नदीम, दिनेश रुपड़ी, वीरेंद्र पवार, योगेश शर्मा, ब्लॉक सरसावा के अध्यक्ष सचिन कुमार, कुलदीप आदि ने संबोधित किया।
