एकता कॉलोनी में कांग्रेस की नुक्कड़ सभा, दर्जनों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

एकता कॉलोनी में कांग्रेस की नुक्कड़ सभा, दर्जनों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन
सहारनपुर में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष।

देश का युवा राहुल गांधी में देख रहा अपना भविष्य: मनीष त्यागी

सहारनपुर। महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि देश का युवा आज राहुल गांधी में अपना भविष्य देख रहा है। उन्होंने कहा कि लोग अब हिंदू-मुस्लिम जैसे मुद्दों से ऊब चुके हैं और रोजगार, तरक्की तथा रोजी-रोटी जैसे मूल मुद्दों पर बात करना चाहते हैं।

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदें अब सरकार से खत्म हो चुकी हैं। महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी  महानगर के वार्ड 67 स्थित एकता कॉलोनी में आयोजित नुक्कड़ सभा को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन महानगर उपाध्यक्ष यूनुस सिद्दीकी एवं खालिद द्वारा किया गया, जिसमें महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिनका महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने सभी का स्वागत किया।

महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि पूरे देश में यदि कोई नेता भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री के सामने मजबूती से खड़ा होकर जनता की आवाज उठा रहा है, तो वह राहुल गांधी हैं। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर अध्यक्ष आरिश सिद्दीकी, महानगर महासचिव मयंक शर्मा, सचिव रजा फरीद, नसीब खान, वार्ड अध्यक्ष मेहरबान अली, नदीम, इमरान सिद्दीकी, इस्लाम ठेकेदार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply