खाटू श्याम पालकी को श्रद्वालुओं ने श्रद्वा भाव से दिया विश्राम
खाटू श्याम कष्टों से दिलाते मुक्ति: स्वामी कालेंद्रानंद
सहारनपुर। चमत्कारी श्री खाटू श्याम मंदिर वार्षिकोत्सव उपलक्ष में खाटू श्याम पालकी को आज विश्राम दिया गया। इस अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि खाटू श्याम कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं। राधा विहार स्थित चमत्कारी श्री खाटू श्याम मंदिर वार्षिकोत्सव उपलक्ष में निकाली जा रही पालकी यात्रा पूरे जिले में 11 दिवसीय विशेष खाटू श्याम भक्ति जागृति के लिए पालकी यात्रा का नगर के प्रत्येक क्षेत्र में एवं गांवों में भव्य स्वागत किया गया। खाटू श्याम पालकी का भव्य स्वागत एवं पुष्प वर्षा करते हुए सभी भक्तों ने चमत्कारी श्री खाटू श्याम मंदिर में पालकी को विश्राम दिया और खाटू श्याम जी की भव्य आरती उतारकर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आज रात्रि में भव्य कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुंबई से गिन्नी कौर, ग्वालियर से मनोज शर्मा एवं लखनऊ से अंशु पागल बाबा हरिद्वार में अनूप रसीला श्याम बाबा का गुणगान करने के लिए पधार रहे हैं। खाटू श्याम विश्राम अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि खाटू श्याम पालकी का उद्देश्य जन-जन में खाटू श्याम के प्रति जागृति एवं भक्ति का संदेश जागृत करना है। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
