उद्धव गुट की राहुल गांधी को नसीहत, ‘RSS को कोसने की बजाय…’
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सिस्टम की आत्मा को आरएसएस ने कैप्चर कर लिया. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान कभी शिक्षा मंत्रालय चलाते ही नहीं थे जो संगठन इसे चलाता है, वो आरएसएस है. इस पर उद्धव गुट की प्रतिक्रिया सामने आई है. उद्धव गुट के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि आरएसएस को राजनीति में मत लाइए. वो सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन है.
आनंद दुबे ने कहा, “हमारे और आरएसएस के बहुत पुराने रिश्ते रहे हैं. फिलहाल हम तो ये नहीं कह पाएंगे कि उन्होंने कैप्चर कर लिया है. इस देश के सिस्टम को सरकारों ने खराब किया है. सरकारों की आलोचना करिए. आज भी हमारे देश में करीब-करीब 94 हजार स्कूल बंद हो गए. क्यों हमारे यहां सरकारी स्कूलों के महत्व को नहीं बढ़ाया जा रहा है. जब बच्चा सरकारी स्कूल में पढ़ेगा तब जाकर वो देश का भविष्य बनेगा.”
शिवसेना यूबीटी प्रवक्ता ने ये भी कहा, “RSS को कोसने की बजाय सरकार को कोसिए कि हर राज्य के सरकारी स्कूल बेहतर हो जाएं.”
