सरसावा रोड पर सडक हादसे मे दो युवको की मौत

परिजनों मे मचा कोहराम

फोटो हादसे मे मृतक युवक

नकुड 5 मई इंद्रेश। सरसावा रेाड पर हुए एक सडक हादसे मे दो युवको की मौके पर ही मौत हो गयी । जिससे परिजनो मे कोहराम मच गया ।

मिली जानकारी के अनुसार नकुड के मौहल्ला सजातपुरा निवासी सुहेल राणा व रमन भटनागर बाईक से सरसावा जा रहे थे। गदरहेडी के पास उनकी बाईक आगे चल रही बुग्गी से टकरा गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनो युवक उछलकर सडक पर जा गिरे ।जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।

हादसे की सूचना नकुड मे परिजनो की मिली तो परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने दो युवकों के शवो का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भ्ेाजे दिया है।

Leave a Reply