हाई वे आथर्टी व लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों की उदासीनता से सहारनपुर रोड पर गडढे बने हादसों का सबब
अंडरपास के नीचे सडक पर बडे गहरे गडढे
नकुड 5 मई इंद्रेश। लोकनिर्माण विभाग व हाईवे आथर्टी के अधिकारियोे की उपेक्षा के चलते सहारपुर रोड एक बार फिर खस्ता हालत मे है। सडक मे बने गडढे हादसों को न्योता दे रहे है।
सहारनपुर रोड पर बंादुखेडी से लेकर अंबाला बाईपास के अंडरपास तक सडक का बूरा हाल है। सडक की उपरी सतह उतर कर किनारे चली गयी है। जिससे सडके मे गडढे बन गये है। लोग परेशान है। लगभग तीन किमी का यंह रास्ता बेहद खस्ता हालत मे है। सडक के इस हिस्से मे लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने मरम्मत तक नंही करायी है। जिससे सडक पर बने गडढे लगातार बढते जा रहे है। हालाकि बंादुखेडी से नकुड तक सडक पर पेचिंग का काम हुआ था। पंरतु अज्ञात कारणो से इस हिस्से मे पंचिंग का काम भी नंही कराया गया।
अंबाला रोड बाईपास के अंडरपास मे तो एक फुट गहरे तक गडढे है। जो आये दिन सडक हादसों का कारण बनते है। सडक पर चलने वाले बाईक सवारों को अंडरपास की छाया के कारण ये गडडे दिखायी नंही देते । जिससे अक्सर दुर्घनाएं होती है।
गौरतलब है कि अडंरपास मे बने गडढों की मरम्मत का काम करना नेशनल हाईवे आर्थटी का हैं पंरतु आर्थटी मरम्मत के नाम पर औपचारिकता पूरी कर पल्ला झाड लेती है। अंडरपास के नीचे सडक का लेवल दोनंो तरफ से नीचा किया गया है। जिससे उसमे बरसात का पानी भर जाता है। जिसके कारण मरम्मत भी चंद दिन मे ही टूट जाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय अधिकारी वे हाईवे आथर्टी के अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही हादसों मे लोगो की जान जा रही है। उन्होंने चेताया कि यदि सडक की मरम्मत नंही हुई तो वे आंदोलन भी करेगे।
