शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट एंड लैंग्वेजेज विभाग द्वारा छात्रों के लिए शैक्षिक भ्रमण देहरादून, (उत्तराखण्ड) का आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट एंड लैंग्वेजेज विभाग द्वारा छात्रों के लिए शैक्षिक भ्रमण देहरादून, (उत्तराखण्ड) का आयोजन

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट एंड लैंग्वेजेज विभाग द्वारा बी.ए. व एम.ए. पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए देहरादून, (उत्तराखण्ड) के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों हेतु शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया। शैक्षिक भ्रमण पर विभाग की डीन एंड हेड प्रो.(डॉ.) गुंजन अग्रवाल सहित 3 शिक्षकगण व 32 छात्र एवं छात्राएं शामिल रही।

इस अवसर पर स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट एंड लैंग्वेजेज विभाग की डीन एंड हेड प्रो.(डॉ.) गुंजन अग्रवाल ने सभी छात्रों को शैक्षिक भ्रमण से सम्बंधित रिपोर्ट तैयार करने हेतु मार्गदर्शन किया तथा छात्रों से कहा कि वे अपने शैक्षिक भ्रमण के दौरान देखे गए स्थलों, प्राप्त अनुभवों और सीखी गई बातों को ध्यानपूर्वक नोट करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि रिपोर्ट में भ्रमण का उद्देश्य, भ्रमण किए गए प्रमुख स्थानों का संक्षिप्त विवरण, वहाँ की विशेषताएँ, तथा व्यक्तिगत अनुभव स्पष्ट रूप से शामिल किए जाएँ।

यह शैक्षिक भ्रमण शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह से प्रारंभ होकर क्लेमेंट टाउन (देहरादून), टपकेश्वर महादेव मंदिर तथा सुरकंडा देवी मंदिर, धनोल्टी तक संपन्न हुआ। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने इन स्थलों के धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को निकट से समझा। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, यह शैक्षिक भ्रमण हमारे लिए बेहद ज्ञानवर्धक रहा। हमें विभिन्न ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को करीब से देखने और समझने का अवसर मिला। शैक्षिक भ्रमण के दौरान सभी विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। भ्रमण का सफल संचालन शिक्षकों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.)  रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने अपने शुभकामना सन्देश में शैक्षिक भ्रमण के आयोजकों एवं सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर डॉ. करुणा अग्रवाल, डॉ. जूही अग्रवाल, विकास चौधरी, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply