महानगर सहारनपुर के घंटाघर चौराहे पर यातायात कर्मियों को मिली धूप से राहत
- सहारनपुर में घंटाघर चैक पर यातायात पुलिसकर्मियों के लिए छाता लगवाते समाजसेवी।
सहारनपुर: भीषण गर्मी में यातायात कर्मियों की सेवा को देखते हुए पार्षद राहुल झाम्ब एवं समाजसेवी राम राजपूत ने आज घंटाघर चौराहे पर छतरियां लगवाई हैं जिसके चलते कड़ाके की धूप एवं बारिश यातायात कर्मियों को राहत मिलेगी। पार्षद राहुल झांम्ब ने जानकारी देते हुए बताया कि धूप और गर्मी में घंटों खड़े होकर यातायात संभालने वाले पुलिसकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए इनकी सुविधा के लिए यह छोटा सा प्रयास किया गया है। इस अवसर पर राहुल झाम्ब ने कहा कि जो लोग हमारी सुरक्षा के लिए कड़ी धूप में खड़े रहते हैं, उनकी सुविधा का ध्यान रखना हम सबका दायित्व है। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों ने भी पार्षद का आभार जताया है।
