एंटी रोमियो टीम ने स्कली छात्राओं व महिलाओं को दी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी
- सहारनपुर में स्कूली छात्राओं को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देती उपनिरीक्षक।
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर की एंटी रोमियो टीम ने उपनिरीक्षक सुमन चाहर के नेतृत्व में आने-जाने वाली स्कूली छात्राओं, महिलाओं व बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी
। एंटी रोमियो टीम की उप निरीक्षक सुमन चाहर, हेड कांस्टेबल कमलेश, कांस्टेबल ममता ने थाना क्षेत्रांतर्गत स्कूलों एवं बाजार में आने जाने वाली महिलाओं व बालिकाओं से उनकी समस्या पूछी ओर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जानकारी दी। उन्होंने स्कूली छात्राओं को बैड टच एवं गुड टच के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने छात्राओं को आत्मसुरक्षा एवं अपने अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने विधवा पेंशन, सुमंगला योजना बाल कल्याण योजनाओं, बाल मजदूरी न कराने आदि के बारे में व सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 1930 साइबर अपराध 108 एंबुलेंस सेवा 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि की भी जानकारी भी गई। साइबर अपराधों से बचने के बारे में जागरूक किया गया, पंपलेट वितरित किए गए।
