व्यापारियों ने प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई शहीद व्यापारी हरीश चन्द्र अग्रवाल की पुण्यतिथि
- सहारनपुर में शहीद व्यापारी की पुण्यतिथि मनाते व्यापारी।
सहारनपुर। व्यापार मण्डल के वरिष्ठ व्यापारी व पदाधिकारी हरीश चन्द्र अग्रवाल का शहीदी दिवस समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और मीठा जल वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल महानगर इकाई द्वारा शहीदी एंव समर्पण दिवस स्थानीय व्यापार मण्डल कार्यालय, रेलवे रोड पर मीठा जल वितरण शिविर का आयोजन किया गया शिविर का शुभारम्भ वरिष्ठ व्यापारी नेता डी. के. गुप्ता एवंम सुरेन्द्र क्वात्रा द्वारा रिबन काटकर सयुंक्त रूप से किया गया।
शहीदी एवम् समर्पण दिवस कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महानगर महामंत्री स. सुरेन्द्र मोहन सिहं चावला ने कहा कि व्यापार मण्डल द्वारा 26 मई के दिन ही व्यापार मण्डल के वरिष्ठ व्यापारी व पदाधिकारी हरीश चन्द्र अग्रवाल व्यापारियों की हक की लड़ाई लड़ते हुये पुलिस की गोलियो से शहीद हुये थे इसलिये 26 मई को व्यापार मण्डल की नगर इकाई हर वर्ष शहीदी एंव समर्पण दिवस मनाती है।
इस अवसर पर महानगर कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी महानगर सयोंजक राजकुमार विज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज जैन, मण्डल अध्यक्ष संजय भसीन, प्रदेश संगठन मंत्री राम राजीव सिंघल, राजपाल सिहं व अशोक छाबडा, प्रदेश अध्यक्ष आई टी राजीव मदान, युवा चेयरमैन दीपक खेडा, युवा अध्यक्ष अनुभव शर्मा कार्यक्रम में मुख्य रूप से द्वारा भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम में गुलशन अनेजा, अशोक नारंग, मदन लाम्बा, प्रभास वर्मा, डा. राजेश नांरग, मुदित नारंग, मनोज नांरग, राजकुमार नरूला, डिम्पी शर्मा, स. तेजबीर सिहं, राजकोट मशीनरी, सुदर्शन जुनेजा इकबाल हुसैन, अनिल तुली, संजय जुनेजा, फरजान उल हक, कुबेर नरूला, विनित चैहान, गगन गुलाटी, मौ. अजीम, संजय अग्रवाल, संजय गुप्ता, आदि सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
