बेहट पुलिस ने दबोचे तीन वारंटी आरोपी, भेजे जेल

बेहट पुलिस ने दबोचे तीन वारंटी आरोपी, भेजे जेल
  • सहारनपुर में बेहट पुलिस द्वारा दबोचे गए वारंटी।

बेहट। कोतवाली पुलिस ने तीन वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार बेहट कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह दीक्षित, उपनिरीक्षक महेश चंद व उपनिरीक्षक अरविंद तोमर के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान तीन वारंटी आरोपियों परवेज पुत्र जरीन निवासी ग्राम पथरवा, छोटा उर्फ वाजिद पुत्र इकबाल उर्फ बालू निवासी जसमौर व राजेश पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम बाबैल थाना बेहट को उनके मकानों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अनुसार दबोचे गए आरोपी न्यायालय से अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों विरूद्ध अन्य आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Leave a Reply