मल्हामाजरा मे धू धू कर जलती मिली बिना इंजन की कार, पुलिस ने जांच शुरू की

मल्हामाजरा मे धू धू कर जलती मिली बिना इंजन की कार, पुलिस ने जांच शुरू की
फोटो जली हुई कार

नकुड 26 मई इंद्रेश। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मल्हामाजरा गांव में एक कार रहस्यमयी रूप से जलती हुई मिली। जिससे गांव में दहशत फैल गयी। सूचना मिलने मे मौके पर पहुंची पुलिस जांच मे जुट गयी है।

मंगलवार को सुबह मल्हामाजरा गंाव में ग्रामीण उस समय भौचक्के रहे गये जब गांव में पानी की टंकी की बराबर मे सरेराह एक गाडी धूधू कर जलती हुई मिली। गांव के मोहसिन , छोटनलाल आदि ने बताया कि जब वे सुबह करीब चार बजे अपने खेत मे जा रहे थे तो टंकी के पास इस कार मे आग लगी हुई थी। कार से उंची उचंी लपटे निकल रही थी। ग्रामीणो ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। ग्रामीणो का कहना है कि सूचना मिलने के बाद करीब दो घंटे बाद डायल 112 मौके पर पहुची। थोडी देर बाद फायर ब्रिगेड भी मौके पर आयी पंरतु तब तक आग बुझ चुकी थी ।

पुलिस ने मौके पर कार की जांच की तो पता चला कार मे इंजन ही नंही है। कार पर एच आर 34 सी 2626 नंबर की प्लेट लगी थी। इस नंबर की जांच की गयी तो यह रजिस्टरेशन नंबर वर्ष 2011 का एक आल्टो कार का मिला। पास में कंबल व रस्सा भी पडा मिला। माना जा रहा है कि इस कार को कहंी से खंीच कर यंहा लाकर आग लगायी गयी। लेकिन सवाल यह है कि बिना इंजन की इस कार को यंहा लाकर जलाने का उदेश्य क्या रहा होगा।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणो मे भय का माहैाल है। उनका कहना है कि इस कार का उपयोग किसी अपराधिक कार्य मे किया गया होगा। फिर सबूत मिटाने के लिये कार का जला दिया होगा।

Leave a Reply