सहारनपुर की बेटी ने किया जनपद व परिजनों का नाम रोशन

सहारनपुर की बेटी ने किया जनपद व परिजनों का नाम रोशन
  • सहारनपुर में राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली प्राची चैधरी।

सहारनपुर। झारखंड के रांची स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वाधान में 22 से 25 मई 2026 तक आयोजित हुई 29वीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कप प्रतियोगिता में प्राची चैधरी ने कांस्य पदक पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया।

जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे सहारनपुर के ग्राम झबीरण निवासी जयवीर सिंह और राजेश देवी की पुत्री ओलंपिक खिलाड़ी प्राची चैधरी ने 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में भाग लिया। प्राची ने 53.26 सेकंड का बेहतरीन समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में तमिलनाडु की आर. वितथाया रामराज (52.22 सेकंड) ने प्रथम और अखिल भारतीय पुलिस विभाग की अनसा बाबू (53.07 सेकंड) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि प्राची चैधरी, साल 2024 में आयोजित 33वें पेरिस ओलंपिक खेल में भारतीय एथलेटिक्स टीम के सदस्य के रूप में 4 गुना 400 मीटर दौड़ में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्राची चैधरी के कांस्य पदक जीतने पर सुषमा बजाज, मशकूर अहमद, यशपाल सिंह पुंडीर, चैधरी ईश्वरपाल सिंह मुखिया, डॉ. संदीप गुप्ता, लाल धर्मेंद्र प्रताप, अविनाश कुमार बिट्टू, दीपक शर्मा, जुली पुंडीर, रुबिका नेगी, पंकज गर्ग, अनिल भाटी, पॉपिन कुमार, मुस्तकीम अंसारी, समित पंवार, गौरव चैहान, मनोज प्रजापति, नूरीन जहां, सुप्रिया रानी, रवि कोरी आदि ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply