सहारनपुर एवेंजर्स की रोमांचक जीत, थंडर को 4 विकेट से हराया

सहारनपुर एवेंजर्स की रोमांचक जीत, थंडर को 4 विकेट से हराया
  • सहारनपुर में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मैन आॅफ द मैच पुरस्कार प्रदान करते अतिथि।

सहारनपुर। गली मौहल्ला कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट 5 अप्रैल से 3 मई के अंतर्गत खेले गए एक रोमांचक लीग मुकाबले में सहारनपुर एवेंजर्स ने सहारनपुर थंडर को 4 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। जिसमें हरफनमौला प्रदर्शन के लिए सोहेल अहमद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ज्ञान कलश क्रिकेट ग्राउंड पर आयोेजित प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करते हुए सहारनपुर थंडर ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 300 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अंकित पंवार (79 रन), वैभव गर्ग (76 रन) और गौरव पंवार (71 रन) ने बेहतरीन पारियां खेलीं। एवेंजर्स की ओर से अखिल वीरेंद्र पुंडीर और सोहेल ने एक-एक विकेट हासिल किया। 301 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए सहारनपुर एवेंजर्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 19 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में सोहेल अहमद ने 62 रन की अहम पारी खेली, जबकि आकिब जावेद और सौरभ ने 54-54 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में सहारनपुर थंडर की ओर से सौरभ सैनी ने 3 विकेट झटके, जबकि गौरव और पीयूष को एक-एक सफलता मिली। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए सोहेल अहमद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply