नागल में फ्लाईओवर निर्माण व गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू रक्षक का ज्ञापन

नागल में फ्लाईओवर निर्माण व गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू रक्षक का ज्ञापन
  • सहारनपुर में जिलाधिकारी को ज्ञापन देते भाकियू रक्षक के पदाधिकारी।

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (रक्षक) ने नागल क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिला और ज्ञापन सौंपते हुए दो सूत्रीय मांगें रखीं। संगठन ने नागल में स्टेट हाईवे पर फ्लाईओवर ब्रिज के शीघ्र निर्माण और बजाज शुगर फैक्ट्री गांगनौली से किसानों के गन्ना बकाये का तत्काल भुगतान कराने की मांग की है।

आज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी वीरेंद्र सिंह ओहलान एंव प्रदेश प्रभारी ठाकुर सुनील सिंह के नेत्तृव में एक प्रतिनिधिमडंल जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चैहान से मिला और उन्हें सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि नागल के मुख्य बाजार से रेलवे रोड को जोड़ने वाली सड़क पर हाईवे क्रॉसिंग होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। इस मार्ग के दोनों ओर सैकड़ों व्यापारिक प्रतिष्ठान, स्कूल, क्लीनिक और बैंक स्थित हैं, जहां प्रतिदिन हजारों छात्र, मरीज, महिलाएं और बुजुर्ग अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते हैं। संगठन के अनुसार अब तक यहां सैकड़ों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है और अनेक लोग घायल हुए हैं।

भाकियू (रक्षक) ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण की मांग को लेकर 23 मार्च 2026 से नागल बस स्टैंड पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया था, जिसे क्षेत्र के ग्रामीणों, व्यापारियों, स्कूल संचालकों, चिकित्सक संघ और सामाजिक संगठनों का व्यापक समर्थन मिला। धरने के 19वें दिन 10 अप्रैल को जिलाधिकारी मनीष बंसल और उप जिलाधिकारी युवराज सिंह ने मौके का निरीक्षण कर फ्लाईओवर की आवश्यकता को स्वीकार करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। प्रशासन के आश्वासन के बाद संगठन ने धरना समाप्त कर दिया था। इस दौरान संगठन के जिला उपाध्यक्ष अजीत सैनी, ब्लॉक सचिव तेजपाल सिंह,वीरेन्द्र कुमार, अंकित, बिल्लू त्यागी, सुभेसिंह प्रवीन, मोहित चैधरी, बलकार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply