सहारनपुर से 1 मई को निकलेगी नौजवान किसान यात्रा, युवा कांग्रेस करेगी जागरूकता अभियान
- सहारनपुर में नौजवान किसान यात्रा के बारे में जानकारी देते युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विशाल चैधरी।
सहारनपुर। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विशाल चैधरी ने कहा कि ट्रेड डील के मुद्दे पर आमजन, किसानों और युवाओं को जागरूक करने के लिए युवक कांग्रेस द्वारा ‘नौजवान किसान यात्रा’ निकाली जाएगी, जिसका शुभारंभ 1 मई को सहारनपुर से होगा।
मंगलवार को युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय सचिव विशाल चैधरी और यात्रा प्रभारी रजत यादव ने यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील से किसानों और युवाओं के हित प्रभावित हुए हैं। इसी विषय को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि यात्रा तीन चरणों में आयोजित होगी, जिसका पहला चरण 1 मई से शुरू होगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष चैधरी मुजफ्फर अली और युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा ने कहा कि यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। पत्रकार वार्ता में वरुण शर्मा, प्रवीण चैधरी, अक्षय चैधरी, इमरान कुरैशी, सरदार चरणजीत सिंह निक्कू, गणेश दत्त शर्मा, हरिओम मिश्रा सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
