कलयुग के जागृत देव हैं खाटू श्याम: कालेन्द्रानंद महाराज
- सहारनपुर में खाटू श्याम पालकी यात्रा निकालते श्रद्धालु।
सहारनपुर। चमत्कारी श्री खाटू श्याम मंदिर वार्षिकोत्सव उपलक्ष में खाटू श्याम पालकी नगर यात्रा अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि खाटू श्याम कलयुग के जागृत देव हैं। राधा विहार स्थित मंदिर में श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित खाटू श्याम पालकी नगर यात्रा पालकी वरुण बिहार विनोद बिहार रीति आश्रम से आगे विशाल बिहार गणपति धाम साइन धाम होते हुए मालीपुर रोड स्थित फतेहपुर गुर्जर ग्राम में खाटू श्याम पालकी को विश्राम दिया गया,। जहां-जहां से पालकी में सवार होकर खाटू श्याम निकले वहीं सभी भक्तों को भाव विभोर कर दिया भक्तजन दौड़-दौड़ कर बाबा श्याम के दर्शन के लिए उमड रहे थे कहीं स्थान पर खाटू श्याम पालकी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और और गुलाब के पुरुषों की वर्षा की गई। इस अवसर पर रामकुमार चैधरी, संजीव चैधरी, सतीश चैधरी, गुलशन दुआ, राजीव दुआ, मनोज चैहान, प्रवीण कुमार शर्मा, रमेश कुमार शर्मा, अनिल कश्यप, संजय राणा, अगम शर्मा, प्रदीप पांचाल, सन्नी काम्बोज, तनु शर्मा, राजबाला रोहिल्ला, लोकेश त्यागी, जगनीता चैधरी, उमा चैधरी, प्रीति चैधरी, रीना चैहान, अंजली शर्मा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
