नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में गरजे पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा, कई अहम प्रस्ताव पास

नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में गरजे पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा, कई अहम प्रस्ताव पास
  • सहारनपुर में नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद पार्षदगण।

सहारनपुर। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने जनहित के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने जन्म-मृत्यु विभाग को तीन जोन में बांटने के निर्णय पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मंडी समिति से खाता खेड़ी तक के वार्डों को जोन-2 और जोन-3 में शिफ्ट किए जाने से आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए महापौर और नगर आयुक्त ने नगर निगम परिसर में जोन-2 और जोन-3 के लिए अतिरिक्त विंडो खोलने के निर्देश जारी किए।

गौरतलब है कि इस मुद्दे को लेकर पहले भी टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुका था। बैठक में टैक्स पर 20 प्रतिशत छूट का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य कर्मचारियों के वेतन वृद्धि का प्रस्ताव भी सदन में रखा गया। शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था पर चिंता जताते हुए एक नई कंपनी के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार देते हुए सफाई कार्य कराने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया।

टिंकू अरोड़ा ने कहा कि पहले भी इस संबंध में पत्र दिया गया था, लेकिन कोई विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया। इस पर नगर आयुक्त ने तत्काल ब्यौरा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने अन्य वार्डों की समस्याओं को भी मजबूती के साथ उठाया।

Leave a Reply