‘यह पहली सरकार है जिसके विधायक…’, योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर अखिलेश का बड़ा बयान

‘यह पहली सरकार है जिसके विधायक…’, योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर अखिलेश का बड़ा बयान
नई दिल्ली। यूपी में योगी सरकार के कार्यकाल के आठ साल पूरे हो चुके हैं। भाजपाई आठ साल की उपलब्धियां गिनाने में लगे हुए हैं। वहीं, इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। अखिलेश ने उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के 8 साल पूरे होने पर कहा कि यह जो 8 साल कटे हैं, उसने विकास से कन्नौज को काट दिया।जब इनके (भाजपा) 8 साल पूरे हुए तो उत्तर प्रदेश पुलिस को ही अपने IAS के खिलाफ FIR लिखनी पड़ी। यह पहली सरकार है जिसके विधायक खुलकर कह रहे हैं कि हमें बदलाव चाहिए। यह सरकार मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं देना चाहती।

 


विडियों समाचार