देहात कोतवाली ने एक गौकश को किया लंगड़ा

देहात कोतवाली ने एक गौकश को किया लंगड़ा
सहारनपुर में देहात कोतवाली पुलिस द्वारा घायलावस्था में दबोचा गया गौकश।

सहारनपुर। थाना देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गौकश को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। उसके कब्जे से अवैध असलाह मय कारतूस, गौकशी के उपकरण एवं एक जिंदा गौवंश बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार थाना देहात कोतवाली बीती रात गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम टपरी खुर्द के जंगल में दो व्यक्ति गौकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। पुलिस जब मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम टपरी खुर्द के जंगल में गनने के खेत के पास पहुंची तो वहां दो व्यक्ति गौकशी की घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस को नजदीक आता देख संदिग्ध बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें एक गौकश बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया। जबकि  दूसरा बदमाश अंधेरे व घने जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा जिसकी तलाश में पुलिस काफी देर तक काम्बिंग करती रही परंतु बदमाश का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा व एक खोखा कारतूस, गौकशी के उपकरण एक कुल्हाड़ी, दांव, दो छूरे, एक लकड़ी का गुटका, रस्सी एवं जिंदा गौवंश बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी घायल गौकश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Leave a Reply