अंडर-12 क्रिकेट समर कप का दूसरा दिन:टीमों ने जीते अपने-अपने मैच
सहारनपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे अंडर-12 क्रिकेट समर कप 2026 के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार दमखम दिखाया। छह टीमों के बीच चल रहे इस रोमांचक टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी से दर्शकों का दिल जीत लिया। टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन डेंटल एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. पंकज खन्ना पहुंचे। टूर्नामेंट के आयोजकों ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया। डॉ. पंकज खन्ना ने मैदान पर जाकर सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला बढ़ाया।
खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, हार और जीत जीवन के दो अहम पहलू हैं। खेल हमें खेल भावना और अनुशासन सिखाता है, जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए बेहद जरूरी है। टूर्नामेंट के दूसरे दिन पहला मैच एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी और सवेरा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। सवेरा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसबीबीए की टीम ने 147 रन बनाए जिसमें सत्यम में 31 गेंदों में 61 बनाए। सवेरा टीम की और समर ने अच्छी बोलिंग करते हुए 3 विकट अपने नाम किये। 148 रन के टारगेट का पीछा करते हुए सवेरा टीम ने 12.4 ओवर में 149 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज की। सवेरा टीम की और से हरीश ने 39 रन बनाए।
जबकि एसबीबीए की और मोहम्मद उवेश ने 4 विकट लिये। मैच में मेन ऑफ द मैच सात्विक और फाइटर ऑफ द मैच सत्यम को दिया गया। दूसरा मैच इस्लामिया क्रिकेट एकेडमी और पंवार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इस्लामिया क्रिकेट टीम ने 46 रन बनाए। जिसमें अब्दुल रहमान ने 19 गेंदों में 13 रन बनाए। पंवार क्रिकेट एकेडमी की और हयात गौर ने अच्छी बोलिंग करते हुए 3 विकट लिए। 47 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पंवार क्रिकेट टीम ने 6.1ओवर में 47 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज की। पंवार टीम की और से आयु ने 23 रन बनाए। जबकि इस्लामिया टीम की और उमर ने 1 विकट लिया। मैच में मेन ऑफ द मैच हयात गौर और फाइटर ऑफ द मैच अब्दुल्ला रहमान को चुना गया। टूर्नामेंट में अवनी स्पोर्ट्स का विशेष सहयोग रहा।
