राजनैतिक दलों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम का त्रैमासिक निरीक्षण

राजनैतिक दलों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम का त्रैमासिक निरीक्षण
सहारनपुर में निरीक्षण के लिए ईवीएम/वीवीपैट गोदाम का ताला खुलवाते जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि।

सहारनपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी  अरविंद कुमार चैहान द्वारा निर्वाचन की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के लिए आन्तरित एवं सील्ड ईवीएम/वीवीपैट गोदाम का राजनैतिक दलों के साथ त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सील्ड ईवीएम/वीवीपैट गोदाम सुव्यवस्थित पाये गये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, प्रतिनिधि समाजवादी पार्टी चै. अब्दुल गफूर, जिलाध्यक्ष अपना दल एस राजकुमार पंवार, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष संजय कुमार जैन, कांग्रेस से सुधांशु धनगर, पार्षद गौरव कपिल, बसपा से सुनीश प्रधान, भाजपा से पवन सिंह राठौर, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से जिला सचिव राव दाउद खां सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply