सोनिया व राहुल जैसा देश में कोई नेतृत्व नहीं: अविनाश पांडेय
भाजपा की गलत नीतियों से परेशान हो चुकी है जनता: अजय राय
सहारपुर। काग्रेसं के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी जैसा नेतृत्व देश में कोई नहीं है और कांग्रेस लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने का काम कर रही है। जिसके बल 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने का काम करेगी। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय कस्बा गागलहेडी स्थित एक पैलेस में काग्रेस के आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन व सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव और 2047 के लक्ष्य को लेकर पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतर चुकी है।
नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी जैसा नेतृत्व देश में कोई नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने का काम कर रही है। राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है और आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है। उनका आरोप था कि प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं में व्यस्त हैं, जबकि देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही है।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जनता अब भाजपा की नीतियों से परेशान हो चुकी है और कांग्रेस की ओर रुख कर रही है प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी लगातार जमीन पर जाकर लोगों से मिलते हैं, उनकी समस्याएं सुनते हैं और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर दोनों नेताओं को सुनने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
