महाराजा भगीरथ जयंती महोत्सव का धूमधाम से किया आयोजन

महाराजा भगीरथ जयंती महोत्सव का धूमधाम से किया आयोजन
  • सहारनपुर में महाराजा भगीरथ जयंती महोत्सव में अतिथिगणों का स्वागत करते आयोजक।

सहारनपुर। विशाल सैनी समिति मण्डल के तत्तावाधान में शिरोमणि महान सूर्यवंशी महाराजा भगीरथ की जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के युवाओं को अधिक से अधिक शिक्षित करने का आह्वान किया।

गांधी पार्क स्थित जनमंच सभागार में आयोजित महाराजा भगीरथ जंयती कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि चैधरी इन्द्रराज सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पदम सैनी पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्म सिंह सैनी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा.महेन्द्र सिंह सैनी व काग्रेंस के पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी, सिविल डिंफंेंस की वार्डन हंसराज सैनी एवं विशिष्ट अतिथियों संयुक्त रूप से माँ गंगा एवं गंगा अवतारी महाराजा भगीरथ के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ऑल इंडिया सैनी समिति दिल्ली वरिष्ठ संरक्षक चैधरी इन्द्रराज सिंह सैनी ने राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज के दबे-कुचले वर्ग को शिक्षा से जोड़ने का महान कार्य किया।

उन्होंने मांग की कि शिक्षक दिवस उनके नाम पर मनाया जाना चाहिए। मुख्य अतिथि सत्यपाल सिंह सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश एवं सदस्य विधान परिषद ने कहा कि समाज की तरक्की का एकमात्र मार्ग शिक्षा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मसिंह सैनी व प्रदेशाध्यक्ष पदम सैनी ने कहा कि समाज ने राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। आज समाज के लोग ग्राम प्रधान, बीडीसी, चेयरमैन, सभासद एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर रहे हैं और देश की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में समाज के महापुरुषों को नमन करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज का गौरवशाली इतिहास सदैव सूर्य की भांति चमकता रहेगा।

Leave a Reply