महानगर का सर्वागीण विकास ही मुख्य उद्देश्य: नगर विधायक
- सहारनपुर में सड़क के निर्माण कार्य का शुभारम्भ करते नगर विधायक।
सहारनपुर। नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि महानगर का सर्वांगीण विकास कराना उनका उद्देश्य है।
विधायक राजीव गुम्बर के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना व डूडा द्वारा स्वीकृत अनेक सड़कों का शिलान्यास करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के अंतर्गत उनके प्रस्ताव पर बहुत जल्दी कार्यवाही करते हुए आज ये सड़क व नाली निर्माण कार्य शुरु कराए जा रहे हैं जिनके पूरा होने पर निश्चित रूप से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे शहर में विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्य कराए जा रहे हैं और एक बड़ा परिवर्तन पिछले कुछ वर्षों में देखने को मिला है। जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में सहारनपुर की स्थिति एक टापू के जैसे हो गई थी। इससे पहले मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना व डूडा द्वारा स्वीकृत किए गए सड़क व नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास विधायक राजीव गुम्बर, पूर्व महापौर संजीव वालिया व भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई द्वारा किया गया।
