सपा-बसपा के कई नेताओं ने थापा कांग्रेस दामन
- सहारनपुर में पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत करते कांग्रेस पदाधिकारी।
सहारपपुर। पूर्व राज्य मंत्री सरफराज खान, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष इरशाद चैधरी समेत कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, सहारनपुर सांसद माननीय इमरान मसूद व जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा के नेतृत्व में कई लोगों ने काग्रेंस सदस्यता ग्रहण की।
कस्बा गागलेडी स्थित आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री सरफराज खान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष इरशाद चैधरी, पूर्व विधायक मसूद अखतर, बसपा नेता रईस मलिक, पूर्व ब्लाक प्रमुख इमरान मलिक,सपा नेता प्रदीप चैधरी, बसपा के जिला पंचायत संदस्य मौ.अफजाल, राजपाल सिंह, इसरार प्रमुख, बसपा पार्षद मंसूर, पार्षद प्रतिनिधि मैनपाल, बसपा के पार्षद जावेद अली, राजपाल कर्णवाल, बसपा से नीटू ने काग्रेंस के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने में अपना योगदान देगें।
इस दौरान अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अरविंद पालीवाल ने संविधान, विवेक कांत बाबा साहब का चित्र व जिला अध्यक्ष संदीप सिंह मंदिर मेहमानों लकड़ी की नक्काशी वाले मंदिर दोनों तीनों नेताओं को भेंट किये । जिला उपाध्यक्ष पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू ने सरोपा व तलवार भेंट की।
