shobhit University Gangoh
 

पैर स्लिप हो जाने से छत से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

पैर स्लिप हो जाने से छत से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत
  •  मृतक अनिल सैनी का फाईल फोटो

देवबंद [24CN]: छत पर टहल रहे युवक की अचानक पैर स्लिप हो जाने के कारण छत से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। युवकी की मौत से परिजनो में कोहराम मच गया और गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

रविवार की देर शाम नगर के मौहल्ला गांधी कालोनी निवासी 35 वर्षीय अनिल उर्फ सोन्ना पुत्र लोतीराम सैनी अपनी छत पर टहल रहा था। बताया जाता है कि अनिल का अचानक पैर स्लिप हो जाने के कारण उसका सन्तुलन बिगड गया और वह छत से अचानक सडक पर गिर गया। जिसके बाद घरवालो में हडकंप मच गया आनन फानन में ही परिजन अनिल को लेकर अस्पताल पहुंचे जहंा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनिल की अचानक हुई मौत से परिजनो में कोहराम मच गया। सोमवार की सुबह गमगीन माहौल में युवक का अन्तिम संस्कार कर दिया गया।

बताया जाता है कि मृतक अनिल की तीन छोटी-छोटी मासूम बेटियंा है जिन्हे पता ही नही की अब उनके सिर से पिता का साया उठ चुका है। मृतक की पत्नी मधू ने बताया कि वह बहुत गरीब परिवार से है और उनका पति अकेला घर में कमाने वाला था। मेहनत मजदूरी करके अपना गुजर बसर कर रहे थे। उनके चले जाने से हमारे उपर दुखों का पहाड टूट पडा  है उन्होने सरकार और प्रशासन से आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की है।

Jamia Tibbia