वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा: के.एल. अरोड़ा
- सहारनपुर में भाजपा जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करता वक्ता।
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के.एल. अरोड़ा ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है और उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने आगामी अभियानों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक के एल अरोड़ा कर रहे थे। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता कार्यक्रमों तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन संगठन को नई दिशा प्रदान करता है, जबकि जिलाध्यक्ष अजीत राणा ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में पिछड़ा आयोग सदस्य मेला राम पंवार, पूर्व कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी, पूर्व डीजीसी गोकरण दत्त, आत्मा सिंह, ठाकुर सूर्याकांत, अल्पना तलवार, प्रेम छोकरा, सोमप्रकाश धीमान, के.एल. डाबरा, ठाकुर जसबीर एवं शिवराम शर्मा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में राकेश शर्मा, विक्रम सिंह सैनी, राजबीर सिंह, बृजभूषण सिंह पुंडीर, रविंद्र पांसर, कुशलपाल सिंह, सुरेंद्र शर्मा, बलराम वालिया, टी.एस. चन्नी, मूलचंद आनंद, जयपाल सिंह कांबोज, मेघराज पंवार, पदम सिंह, मिंटू बाबेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
