पर्यावरण संरक्षण को कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

पर्यावरण संरक्षण को कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
सहारनपुर में हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी।

अपने सेठ मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए पेड़ों को कटवा रहे हैं प्रधानमंत्री: जावेद साबरी

सहारनपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में आज पर्यावरण को बचाने के लिए कोर्ट रोड पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यहां आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पूजीपति मित्रों को ग्रेट निकोबार में 161 वर्ग किलोमीटर यानि दिल्ली से 4 गुना बड़ा जंगल कटवाकर नया शहर बनाने के लिए पेड़-पौधों को काटने की अनुमति दे दी है जिसके कारण वहां रह रही जनजातियां बेघर हो जाएंगी।

एक तरफ भाजपा माँ के नाम पेड़ लगाने का ढोंग रच रही है। वहीं दूसरी तरफ 161 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले पेड़-पौधे काटे जा रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जावेद साबरी ने कहा कि भाजपा के दांत दिखाने के और हैं और खाने के दूसरे हैं। उन्होंने कहा कि ये वही जगह है, जहां पर प्रधानमंत्री मोदी ने जाकर फोटो खिंचवाई थी और देश को कहा था कि यहां सबको आना चाहिए। आज वहीं प्रधानमंत्री द्वारा अपने सेठ मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रकृति को उजाड़ा जा रहा है। कांग्रेस इसका विरोध करेगी और प्रकृति को बचाने के लिए आंदोलन चलाएगी।

इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी, प्रवीण चैधरी, सेवादल अध्यक्ष इमरान कुरैशी, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत सिंह, दुष्यंत राणा, सोनू पठान, गणेश दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, इकराम खान, अक्षय चैधरी, सलीम खान, सतीश कश्यप, नसीब खान, अमित शर्मा, राकेश मोहन शर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply