खुल्लमखुल्ला रबर जलाकर भेटटे दिखा रहे है एनजीटी को ठेंगा
नकुड [इंद्रेश त्यागी] : प्रदुषण विभाग के अधिकारियो की नाक के नीचे भटटो पर जल रही रबर का धुआ क्षेत्र मे बिमारी परोस रहा है। पराली जलाने पर किसानो के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने वाला प्रशासन भी इस मुददे पर मौन है।
नकुड क्षेत्र में अंबेहेटा, सरसावा व शेरमउ रोड पर डेढ दर्जन से अधिक भटटे चल रहे है। अधिकांश भटटो में एनजीटी के तमाम कायदे कानूनों को धता बताकर रबर जलाई जा रही है। इन भटटो पर रबर जलाये जाने की शिकायतें लगातार सरकार के प्रदुषण विभाग के आला अफसरों तक भी पहुच रही है। परुतु विभागीय अधिकारी भटटो के मालिकों से नियमित वसूली कर उन्हे एनजीटी के नियमों की अवहेलना करने की खुली छूट दे रहे है। यही वजह है कि प्रदुषण रोकने के लिये जिम्मेदार पोल्युशन विभाग के अधिकारी इस मुददे पर मौन है।
दुसरी ओर पराली व गन्ने की पात्ती जलाने पर किसानों के खिलाफ मुकदमे दायर करने वाला प्रशासन भी इस मुददे पर आंखे बंद करके बैठा है। गौरतलब है कि भटटो पर नियमित रूप से जलने वाली रबर से क्षेत्र सासं से सबधित रोग फैल रहे है। लोग टीबी जैसी बिमारियों के शिकार बन रहे है।
भाकियु के देवींिसंह ने कहा कि किसानों की हमदर्द बनने का स्वंाग करने वाले प्रशासन पात्ती जलाने पर किसानों के खिलाफ तो एफआईआर कर देते है। पंरतु भटटो में रबर जलाकर एनजीटी को ठेंगा दिखाने वाले भटटा संचालको के खिलाफ कोई कार्रवई नंही की जाती। उन्होने चेताया कि प्रदुषण फैलाकर मौत बांटने वाले भटटो के खिलाफ कार्रवाई नंही की गयी तो किसान जिम्मेदार अधिकारियो का घिराव करेगे।
व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे | वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे |