डॉक्टर उस्मान मसूद रमजी को जेल प्रशासन ने गणतंत्र दिवस पर प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

डॉक्टर उस्मान मसूद रमजी को जेल प्रशासन ने गणतंत्र दिवस पर प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।
  • डा0 उस्मान मसूद रमजी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते जेलर व अन्य

देवबंद: उपकारागार में बंदियों का मुफ्त इलाज व मुफ्त दवा उपलब्ध कराने वाले डॉक्टर उस्मान मसूद रमजी को जेल प्रशासन ने गणतंत्र दिवस पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जेलर महेंद्र पाल ने डॉ0 उस्मान रमजी को जेल में बंद कैदियों की निशुल्क इलाज करने के लिए प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान जेलर महेंद्र पाल ने कहा कि डॉ. रमजी द्वारा कैदियों की चिकित्सा का जो कार्य किया गया वह सराहनीय है। उनके प्रयासों से कई कैदियों को बीमारियों से छुटकारा भी मिला। डॉ. उस्मान रमजी ने बताया कि जेल में कैदियों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए उन्होंने कई बार कैंप लगाया। कैदियों की बीमारियों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं भी फाउंडेशन की ओर से वितरित की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी उनका फाउंडेशन गरीब असहाय लोगों और जेल में बंद कैदियों के निशुल्क उपचार के लिए कैंप का आयोजन करता रहेगा।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे