अधिवक्ता ने खोये पैसे मालिक को लौटाकर ईमानदारी की मिशाल पेश की

अधिवक्ता ने खोये पैसे मालिक को लौटाकर ईमानदारी की मिशाल पेश की
बार रूम मे पिडित को पैसे वापस करते अधिवक्ता

साढे उन्तीस हजार रूपये पिडित को दिये, 13 मई मे तहसील परिसर मे गिर गयी थी नोटो की गडडी

नकुड 20 मई इंद्रेश। तहसील परिसर मे एक व्यक्ति की पांच सौ की गडडी गिरने के मामले पिडित व्यक्ति को अधिवक्ता ने उन्तीस हजार पांच सौ रूपये वापस कर ईमानदारी की मिशाल पेश की है।

तहसील बार संघ के सदस्य अफफान अंसारी एडवोकेट को विगत 13 मई को तहसील परिसर मे एक बेंच से पंाच सौ रूपये की एक गडडी मिली थी। जिसमे पंाच सौ के 59 नोट थे। उन्हेांने इसकी सूचना सोशल मिडिया पर देकर पिडित व्यक्ति को अपनी पहचान बताकर अपने पैसे वापस लेने को कहा था । दो दिन पूर्व अंबेहेटा निवासी कदीर पुत्र अल्लाबंदा ने तहसील बार संघ के अध्यक्ष को एक प्रार्थनापत्र देकर इस धन पर अपना दावा पेश किया था।

बार संघ की जांच मे उसका दावा सच निकला। जिसके बाद बुद्धवार को बार रूम मे अफफान अंसारी एडवोकेट ने कदीर को अधिवक्ताओ की मौजुदगी मे यह पैसा वापस कर दिया। जिससे उसकी खुशी का ठिकाना नंही रहा। उसने सभी अधिवक्ताओ का आभार जताया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता मोहरचंद, यशपालसिंह महीपालसिंह , चै0 भरत सिंह, अशोक शर्मा, विनोद पाल, इंद्रेश त्यागी, सुशील चैधरी, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply