पारा 42 पार , लोग गर्मी से बेहाल

पारा 42 पार , लोग गर्मी से बेहाल

नकुड 23 अप्रैल इंद्रेश। बढते पारे के चलते क्षेत्र मे अप्रैल मे ही जून वाली गर्मी पडने लगी है। पारा 42 डिग्री को पार कर गया है। जिससे लोग घरो मे कैद होकर रह गये है।

गुरूवार को नगर मे पारा 42 डिग्री तक चला गया। भीषण गर्मी से परेशान लोग अपने घरो मे कैद होकर रह गये है। ग्यारह बजते ही बाजार लगभग सूने हो गये। लोग अपने घरो मे कैद होकर रह गये। ऐसा लग रहा है कि अप्रैल मे ही जून वाली गर्मी पड रही है। आम आदमी का कहना है कि यदि अभी यह हाल है तो मई जून मे क्या होगा। लोग गर्मी से राहत पाने के लिये गन्ने का जूस , जलजीरा जैसे ठंडे पेय लेकर गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिन ओर भी गरम हो सकते है।

Leave a Reply