पुलिस ने चार घंटे मे ही बच्चे को परिजनो से मिलाया
- कोतवाली मे परिजन बच्चे के साथ
नकुड 23 अप्रैल इंद्रेश। कोतवाली पुलिस ने नगर के मौहल्ला जोगियान से गायब बच्चे को चार घंटे मे ही परिजनों से मिला दिया।
करीब साढे तीन वर्षीय मासूम गुरूवार को अपने परिवार से बिछड गया थां। वह किसी तरह से होली वाला चैक तक चला गया। जिससे परिजन परेशान हो गये। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने उपनिरिक्षक मनबीरी व नीलम शर्मा को बच्चे की तलाश मे लगाया।
कुछ देर बाद पुलिस बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सोंप दिया। जिससे बच्चे की मां सिमरन व पिता सलामान ने राहत की सांस ली। पुलिस की कार्रवाई की परिजनों ने सराहना की है।
