रजिस्टरी के स्थानातरण को लेकर तहसील बार संघ की हडताल समाप्त
नकुड 11 जून इंद्रेश। तहसील मुख्यालय पर उपनिंबंधन कार्यालय शमशान घाट के पास ले जाने के विरोध मे चल रहा धरना प्रदर्शन व हडताल गुरूवार को एसडीएम द्वारा तहसील परिसर मे ही रजिस्टरी के लिये जगह उपलब्ध कराने के आश्वासन के बाद समाप्त कर दी गयी।
गुरूवार को बार संघ की बैठक मे उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि तहसील परिसर मे ही उपनिबंधन कार्यालय के लिये 755 वर्ग मीटर जगह उपलब्ध कराने का प्रस्ताव अपर जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय को भेजा जा रहा है। इसके लिये तहसील परिसर मे उपलब्ध जगह की नापतोल कर दी गयी है। उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद बार संघ अध्यक्ष संजय शर्मा ने विगत एक सप्ताह स ेचल रही तालाबंदी व हडताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता यशपालसिंह ने उपजिलाधिकारी से प्रस्ताव की कोपी अधिवक्ताओ को उपलब्ध कराने की मांग की।

हांलाकि बार के इस निर्णय पर दस्तावेज लेखको ने एतराज जाहिर किया है। उनका कहना है कि हडताल समाप्त करने के निर्णय से पूर्व उनसे सलाह नहीं ली गयी। बार के हडताल वापसी के निर्णय से वादकारियो ने राहत की संास ली है। माना जा रहा है कि शुक्रवार से तहसील मे काम सुचारू रूप से चल सकता है।
