सपा ने योगी सरकार पर लगाया 10 वर्ष के कार्यकाल में नियुक्तियों में आरक्षण की लूट का आरोप

सपा ने योगी सरकार पर लगाया 10 वर्ष के कार्यकाल में नियुक्तियों में आरक्षण की लूट का आरोप
सहारनपुर। भाजपा के 10 वर्ष के कार्यकाल पर हुई नियुक्तियों में आरक्षण की लूट का आरोप लगाते हुए सपा जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद
  • सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते सपा जिलाध्यक्ष चै. अब्दुल वाहिद।

सहारनपुर। भाजपा के 10 वर्ष के कार्यकाल पर हुई नियुक्तियों में आरक्षण की लूट का आरोप लगाते हुए सपा जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा 10 वर्ष के कार्यकाल में 22 परीक्षाएं संपन्न कराए गयी, जिसमें पीडीए के 14514 पदों की लूट की गयी, जो संविधान प्रदत्त अधिकारों का हनन है। जिलाध्यक्ष चौधरीअब्दुल वाहिद आज अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर भाजपा कार्यकाल में पीडीए आरक्षण लूट पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने बताया कि भाजपा सरकार में संविधान में प्रदत्त अधिकारों का पूरी तरह हनन किया जा रहा है और 10 वर्ष के कार्यकाल में नियुक्ति के नाम पर आरक्षण में लूट की गई है। उन्होंने कहा कि 65000 शिक्षक भर्ती में 29.22 की लूट की गई है और 2022 में सरकार ने खुद माना की शिक्षक भर्ती मैं सही रूप से आरक्षण लागू नहीं हुआ है। उन्होंने सभी 22 प्रतियोगी परीक्षाओं का ब्यौरा देते हुए सरकार द्वारा पीडीए पदों की लूट का ब्योरा दिया।

उन्होंने कहा कि यह जो आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं यह पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडीए ऑडिट रिपोर्ट के आंकड़े हैं। सपा जिलाध्यक्ष चैधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि भाजपा केवल धर्म और जाति की राजनीति कर समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है जिसे समाजवादी पार्टी समाप्त करेगी और 2027 के विधान सभा चुनाव में जनता खुद भाजपा को वोट की चोट से जवाब देने का काम करेगी। वार्ता के दौरान पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान, विधायक उमर अली खान, पूर्व विधायक माविया अली, महानगर अध्यक्ष नवाब अंसारी, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप, ममता चैधरी, रमेश पंवार, चैधरी सलीम अख्तर, रतन यादव चैधरी, अब्दुल गफूर, प्रवक्ता एवं कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, ताहिर हसन, चैधरी अब्बूबकर, मुस्तकीम राणा, काशिफ अल्वी, हसीन कुरैशी, फरहान खान, शाहिद मंसूरी, जिंदा हासन, वेदपाल पटनी मौजूद रहे।

Leave a Reply