भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची पर सस्पेंस खत्म! 80 नाम होंगे घोषित, कब होगा एलान?

भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची पर सस्पेंस खत्म! 80 नाम होंगे घोषित, कब होगा एलान?
लखनऊ। भाजपा जिलाध्यक्षों की पहली सूची होली के बाद आएगी। पहले चरण में 75 से 80 जिलाध्यक्ष घोषित किए जाएंगे। संबंधित सूची केंद्रीय नेतृत्व के पास भेज दी गई है। शेष जिलाध्यक्षों की घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद आएगी।भाजपा के संगठनात्मक दृष्टि से 98 जिलों के जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। यूं तो जिलाध्यक्षों की घोषणा 30 दिसंबर तक होनी थी लेकिन अभी तक सूची जारी नहीं हो सकी है। चर्चा है कि आपसी खींचतान व सामाजिक समीकरण ठीक से न बैठने से कई जिलों में अध्यक्ष को लेकर आम सहमति नहीं बन पा रही है।

15 दिन पहले 70 जिलाध्यक्षों की सूची को केंद्रीय नेतृत्व ने इसलिए वापस कर दिया था कि उसमें महिलाओं व वंचितों की कम भागीदारी थी। 50 प्रतिशत से अधिक पिछड़ों की आबादी को देखते हुए उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए थे। अब नए सिरे से तय किए गए जिलाध्यक्षों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई है।

प्रदेश चुनाव अधिकारी डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बताया कि जल्द ही सूची जारी कर दी जाएगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चाैधरी ने बताया कि 75 से 80 जिलाध्यक्षों की केंद्र को भेजी गई सूची की घोषणा होली के बाद कर दी जाएगी। फिर प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद शेष जिलाध्यक्ष भी घोषित कर दिए जाएंगे।


विडियों समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *