खेतो मे गन्ना रहने तक चलेगी चीनी मिल: जिला गन्ना अधिकारी

खेतो मे गन्ना रहने तक चलेगी चीनी मिल: जिला गन्ना अधिकारी

नकुड [इंद्रेश त्यागी]। जिला गन्ना अधिकारी कृष्णमोहन मनी त्रिपाठी ने शेरमउ चीनी मिल में लगी भीड को चीनी मिल के गन्ना प्रबंधन की विफलता बताया। कहा कि खेतो मे गन्ना रहने तक चीनी मिल चलती रहेगी।

जिलागन्ना अधिकारी ने बताया कि मिल के गन्ना प्रबंधन ने गन्ना किसानों के समस्त अतिरिक्त गन्ना सटटे को एक दिन मे ही डिमांड कर ली थी। पंरतु उन्होंने एक सोसायटी के सचिव को तीन दिन में किसानो को पर्ची जारी करने के निर्देश दिये थे। उन्होंने कहा कि किसानों को पेनिक होने के जरूरत नंही है उन्हे जारी की गयी पर्चियां मिल चलने तक वैध रहेगी। वे तब तक मिल मे पर्ची पर गन्ना डाल सकते है। खेतो मे गन्ना रहने तक चीनी मिल बंद नही होगी।

उन्होंने कहा कि मिल गेट पर लगी भीड चीनी मिल के गन्ना प्रंबधन की वि फलता दर्शाता है। वे सिजन के अंतिम दिनों मे गेट गन्ना तुलाई को व्यवस्थित नही कर पाये। उन्होने बताया कि मिल ने शुक्रताल व लखनोती सेंटर बंद कर दिये थे। परंतु उन्होने स्वयं निरिक्षण करके इन गन्ना खरीद केंद्रो को पुन: चालु करवाया है। कहा कि किसानों को धैर्य से काम लेना चाहिए। मिल बंद होने से पहले मिल की तरफ से समाचार पत्रों मे अंतिम नोटिस जारी कराया जायेगा। इसलिये परेशान होने की जरूरत नंही है।

 

यह भी पढ़े >> शेरमउ शुगर मिल ने एक दिन मे काट दिया पूरा इंडेंट, मिल गेट पर लगी लंबी लाईने

 

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे