अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- ‘हम सब…’

अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- ‘हम सब…’

बीजेपी के दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद से अंकिता भंडारी के माता-पिता दिल्ली के इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका साथ देने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आए थे. प्रदर्शन कर रहे अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने देर रात हिरासत में ले लिया था. जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने गुस्सा जाहिर किया है.

अंकिता भंडारी के माता-पिता को सुबह 4 बजे दिल्ली पुलिस ने जबरदस्ती इंडिया गेट से हटा दिया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिजीत दीपके ने लिखा, यह हम सभी के लिए शर्म की बात होनी चाहिए! अंकिता भंडारी के माता-पिता ऐसे अमानवीय बर्ताव के हकदार नहीं हैं. सरकार अपने ही नागरिकों के साथ इतनी क्रूरता क्यों कर रही है?

रिहा किया गया अंकिता के पेरेंट्स

अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लेने के कुछ घंटे बाद रिहा भी कर दिया गया है. कांग्रेस के मुताबिक अंकिता के माता-पिता एक रिश्तेदार के घर रहने चले गए हैं. हिरासत में लेने के बाद दिल्ली पुलिस उन्हें तिलक नगर स्टेशन ले गए थे. अंकिता के पिता ने सिस्टम को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. अगर सरकार 24न घंटे के अंदर दुष्यंत गौतम को राज्यपाल के पद से नहीं हटाती है तो पूरे देश में लोग सड़कों पर उतरेंगे और इसकी जिम्मेदार सरकार की होगी.

क्या है केस

19 साल की अंकिता भंडारी ऋषिकेश के पास एक होटल में रिसेप्शनिस्ट थी. 18 सितंबर 2022 को उसकी हत्या कर दी गई और शव 24 सितंबर 2022 को चीला नहर से बरामद हुआ. रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य (जो पूर्व बीजेपी नेता विनोद आर्य के बेटे हैं) और उसके दो मैनेजरों सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को निचली अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई. उत्तराखंड हाई कोर्ट ने हाल ही में इन तीनों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं.

Leave a Reply